Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
ये चूड़ियां ले लो ब्रजबाला,
मेरी चूड़ी का रंग न्यारा।।
ये चूड़ी मेरी लाल,
ये है बड़ी कमाल,
अरे तुम क्या जानो सखियों,
मैं नन्द जी का लाल,
ये चूड़ियाँ ले लो ब्रजबाला,
मेरी चूड़ी का रंग न्यारा।।
ये चूड़ी मेरी गोरी,
ये है बड़ी चकोरी,
तुम क्या जानो सखियों,
मैं आया चोरी चोरी,
ये चूड़ियाँ ले लो ब्रजबाला,
मेरी चूड़ी का रंग न्यारा।।
ये चूड़ी मेरी काली,
ये है बड़ी मतवाली,
अरे तुम क्या जानो सखियों,
मेरी राधा आने वाली,
ये चूड़ियाँ ले लो ब्रजबाला,
मेरी चूड़ी का रंग न्यारा।।
चूड़ी के रंग निराले,
कृष्णा कहे गोरे काले,
अरे तू क्या जाने ‘निशा’,
इसे पहने किस्मत वाले,
ये चूड़ियाँ ले लो ब्रजबाला,
मेरी चूड़ी का रंग न्यारा।।
ये चूड़ियां ले लो ब्रजबाला,
मेरी चूड़ी का रंग न्यारा।।
स्वर – निशा दत्त।}]