तू कर ले सच्चा प्यार राधा नाम से भजन लिरिक्स | tu kar le saccha pyar radha naam se lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तू कर ले सच्चा प्यार,
राधा नाम से,
होगा तेरा उद्धार,
राधा नाम से,
राधा राधा राधा राधा,
श्री राधा राधा राधा राधा।।

राधा नाम हरे भव बाधा,
मन से जप ले राधा राधा,
राधा राधा राधा राधा,
श्री राधा राधा राधा राधा,
होगा भव से तू पार,
राधा नाम से,
होगा तेरा उद्धार,
राधा नाम से,
राधा राधा राधा राधा,
श्री राधा राधा राधा राधा।।

राधा नाम निस वासर जप ले,
जीवन धन्य तू अपना कर ले,
राधा राधा राधा राधा,
श्री राधा राधा राधा राधा,
ना डूबेगा मझधार,
राधा नाम से,
होगा तेरा उद्धार,
राधा नाम से,
राधा राधा राधा राधा,
श्री राधा राधा राधा राधा।।

ये दुनिया झूठा सपना है,
राधा नाम धन ही अपना है,
राधा राधा राधा राधा,
श्री राधा राधा राधा राधा,
पापों का मिटेगा भार,
राधा नाम से,
होगा तेरा उद्धार,
राधा नाम से,
राधा राधा राधा राधा,
श्री राधा राधा राधा राधा।।

श्री गुरु ने यह सार बताया,
‘चित्र विचित्र’ ने है अपनाया,
राधा राधा राधा राधा,
श्री राधा राधा राधा राधा,
कर भक्ति का प्रचार,
राधा नाम से,
होगा तेरा उद्धार,
राधा नाम से,
राधा राधा राधा राधा,
श्री राधा राधा राधा राधा।।

तू कर ले सच्चा प्यार,
राधा नाम से,
होगा तेरा उद्धार,
राधा नाम से,
राधा राधा राधा राधा,
श्री राधा राधा राधा राधा।।

स्वर – श्री चित्र विचित्र जी महाराज।

Leave a Comment