श्री राम नाम गुण गाए जा भजन लिरिक्स | shri ram naam gun gayeja bhajan lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

गाए जा गाए जा,
श्री राम नाम गुण गाए जा,
राम नाम गुण गा गा कर,
जीवन सफल बनाए जा।।

जीवन का आधार राम है,
सब वेदों का सार राम है,
शक्ति दायक नाम राम है,
मुक्ति प्रदायक नाम राम,
राम नाम को ही अपना कर,
रसना रसमय बनाए जा,
गाए जा गाए जा,
श्री राम नाम गुण गाये जा।।

राम नाम की माला जपना,
नेक कर्म से कभी ना हटना,
जब भी मन उदास हो तेरा,
यही मंत्र हर पल ही जपना,
मनवाणी को शुद्ध बनाकर,
प्रभु से प्रीत बढ़ाए जा
गाए जा गाए जा,
श्री राम नाम गुण गाये जा।।

मंगल दायक नाम राम का,
सुखकारी है नाम राम का,
सरल बड़ा ही राम नाम है,
चिंता हारी नाम राम है,
मंगलकारी अमंगल हारी,
नाम सदा अपनाए जा,
गाए जा गाए जा,
श्री राम नाम गुण गाये जा।।

शरणागत वत्सल मेरे राम,
राम जपो दुःख मिटे तमाम,
मन वाणी से निकलेगा जब,
श्री राम जय राम जय जय राम,
राम नाम की माला हर पल,
मन में ‘श्याम’ फिराये जा,
गाए जा गाए जा,
श्री राम नाम गुण गाये जा।।

गाए जा गाए जा,
श्री राम नाम गुण गाए जा,
राम नाम गुण गा गा कर,
जीवन सफल बनाए जा।।

रचना व गायन – घनश्याम मिढ़ा।
भिवानी (हरियाणा)
9034121523

Leave a Comment