राम से बड़ा राम का नाम भजन लिरिक्स | ram se bada ram ka naam lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

राम से बड़ा राम का नाम,
अंत में यही आएगा तेरा काम,
अंत में यही आएगा तेरे काम,
राम से बड़ा राम का नाम।।

सुमिरन करले राम नाम का,
कोडी लगे ना दाम,
राम नाम का सुमिरन करले,
कौड़ी लगे ना दाम,
प्रेम की डोरी पकड़ के रे,
आएंगे श्री राम,
राम से बडा राम का नाम,
अंत में यही आएगा तेरे काम।।

वह अभिमानी डूब जाएगा,
जिसने रटा नहीं राम,
वह पापी भी डूब जाएगा,
जिसके मुख नहीं राम,
वो पत्थर भी तिर जाएगा,
जिस पर लिखा है राम,
राम से बडा राम का नाम,
अंत में यही आएगा तेरे काम।।

नाम ही को चिंता हो रही,
नाम ना हो बदनाम,
नाम ही को चिंता हो रही,
नाम ना हो बदनाम,
द्रोपति ने नाम पुकारा,
चले आए घनश्याम,
राम से बडा राम का नाम,
अंत में यही आएगा तेरे काम।।

बिना सेतु के सागर को भी,
लांग सके ना राम,
बिना सेतु के सागर को भी,
लांग सके ना राम,
लांग गए हनुमान उसी को,
लेकर राम का नाम,
राम से बडा राम का नाम,
अंत में यही आएगा तेरे काम।।

राम से बड़ा राम का नाम,
अंत में यही आएगा तेरा काम,
अंत में यही आएगा तेरे काम,
राम से बडा राम का नाम।।

Leave a Comment