ओम जय जय जय गिरिराज आरती लिरिक्स | om jai jai jai giriraj aarti lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

ओम जय जय जय गिरिराज,
स्वामी जय जय गिरिराज,
संकट में तुम राखो,
संकट में तुम राखो,
निज भक्तन की लाज,
ॐ जय जय जय गिरिराज।।

इंद्रादिक सब सुर मिल,
तुम्हरो ध्यान धरे,
ऋषि मुनि जन यश गावे,
ते भवसिंधु तरे,
ॐ जय जय जय गिरिराज।।

सुन्दर रूप तुम्हारो,
श्याम शिला सोहे,
वन उपवन लखि लखिके,
भक्तन मन मोहे,
ॐ जय जय जय गिरिराज।।

मध्य मानसी गंगा,
कलि के मल हरनी,
ता पे दीप जलावे,
उतरे बैतरनी,
ॐ जय जय जय गिरिराज।।

नवल अप्सरा कुण्ड सुहावन,
पावन सुखकारी,
बाएं राधा कुण्ड है नहावे,
महापाप हारी,
ॐ जय जय जय गिरिराज।।

तुम ही मुक्ति के दाता,
कलयुग में स्वामी,
दीनन के हो रक्षक,
प्रभु अन्तर्यामी,
ॐ जय जय जय गिरिराज।।

हम है शरण तुम्हारी,
गिरिवर गिरधारी,
देवकीनंदन कृपा करो,
हे भक्तन हितकारी,
ॐ जय जय जय गिरिराज।।

जो नर दे परिक्रमा,
पूजन पाठ करें,
गावे नित्य आरती,
पुनि नहीं जनम धरे,
ॐ जय जय जय गिरिराज।।

ओम जय जय जय गिरिराज,
स्वामी जय जय गिरिराज,
संकट में तुम राखो,
संकट में तुम राखो,
निज भक्तन की लाज,
ॐ जय जय जय गिरिराज।।

Singer – Varsha Shrivastava

Leave a Comment