ओ सांवरे तेरी दुनिया दीवानी है भजन लिरिक्स | o sanware teri duniya deewani hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

खाटू वाले श्याम धणी,
तेरी अजब कहानी है,
ओ सांवरे तेरी,
दुनिया दीवानी है,
श्याम तेरी दुनिया दीवानी है।।

तर्ज – ओ साँवरे मुझे तेरी जरुरत है।

मोरछड़ी तो तेरी,
करती कमाल है,
जो भी तू करता बाबा,
होता बेमिसाल है,
भक्तों के तू दिल में रहता,
दिलबर जानी है,
ओ साँवरे तेरी,
दुनिया दीवानी है,
श्याम तेरी दुनिया दीवानी है।।

हारे के सहारे बाबा,
तुम रखवाले हो,
पल में ही मान जाते,
बड़े भोले भाले हो,
तुमसे बड़ा ना दुनिया में,
कोई भी दानी है,
ओ साँवरे तेरी,
दुनिया दीवानी है,
श्याम तेरी दुनिया दीवानी है।।

बड़ी प्यारी लगती तेरी,
लीले की सवारी है,
मुस्कान तेरी बाबा,
बड़ी प्यारी प्यारी है,
मोटे मोटे नैन ये तेरी,
सुरमेदानी है,
ओ साँवरे तेरी,
दुनिया दीवानी है,
श्याम तेरी दुनिया दीवानी है।।

खाटू वाले श्याम धणी,
तेरी अजब कहानी है,
ओ सांवरे तेरी,
दुनिया दीवानी है,
श्याम तेरी दुनिया दीवानी है।।

Singer – Sapna Sufi}]

Leave a Comment