ओ सांवरे तेरे नाम के हम हैं बावरे भजन लिरिक्स | o sanware tere naam ke hum hai baware lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

ओ सांवरे ओ साँवरे,
ओ तेरे नाम के हम हैं बावरे,
ओ साँवरे ओ साँवरे।।

तर्ज – वादा ना तोड़।

दर दर की खाई ठोकर,
मिला ना ठीकाना,
शरण में तुम्हारी मिला,
मुझको आशियाना,
हो भाया मुझको तेरा ये गाँव रे
ओ साँवरे ओ साँवरे।।

ग्यारस की ग्यारस खाटू,
जब भी मैं आऊं,
अर्जी हमेशा तुमसे,
मैं ये लगाऊं,
हो रखना अपनी,
कृपा की छाँव रे,
ओ साँवरे ओ साँवरे।।

ज़ख्म पुराना चाहे,
लाख अगर है,
तेरे प्यार के मरहम का,
ऐसा असर है,
‘कुंदन’ सूख जाते,
पल में घाव रे,
ओ साँवरे ओ साँवरे।।

ओ सांवरे ओ साँवरे,
ओ तेरे नाम के हम हैं बावरे,
ओ साँवरे ओ साँवरे।।

Singer – Priyanka Shyam Deewani}]

Leave a Comment