वादा ना तोड़ कान्हा वादा ना तोड़ भजन लिरिक्स | wada na tod kanha bhajan lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

वादा ना तोड़ कान्हा, वादा ना तोड़,
तेरी राधे पुकारे कान्हा, हो ओ ओ……
जल्दी तू दौड़ कान्हा, वादा ना तोड़।।

तर्ज – वादा ना तोड़

अपना बना के कान्हा, छोड़ ना जाना,
वादा किया है कान्हा, वादा निभाना,
तेरी राधे पुकारे कान्हा, हो ओ ओ……
जल्दी तू दौड़ कान्हा, वादा ना तोड़।।

नींद हमारी कान्हा, तुने चूराई,
कहाँ छुपा है कान्हा, तू है हरजाई,
तेरी राधे पुकारे कान्हा, हो ओ ओ……
यूँ मुह ना मोड़ कान्हा, वादा ना तोड़।।

कोई नहीं है मेरा, तुझ बिन मोहन,
मैं तेरी राधा, तू मेरा मोहन,
तेरी राधे पुकारे कान्हा, हो ओ ओ……
जल्दी तू दौड़ कान्हा, वादा ना तोड़।।

वादा निभाना होगा, मोहन तुझको,
चरणों से लगा के, तार दे मुझको,
तेरी राधे पुकारे कान्हा, हो ओ ओ……
यूँ मुह ना मोड़ कान्हा, वादा ना तोड़।।

वादा ना तोड़ कान्हा, वादा ना तोड़,
तेरी राधे पुकारे कान्हा, हो ओ ओ……
जल्दी तू दौड़ कान्हा, वादा ना तोड़।।

Leave a Comment