मेरा बाप है खाटू वाला दुनिया को बता दो जी | mera baap hai khatu wala lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

हर गली गली और नगर नगर,
ये बात फैला दो जी,
मेरा बाप है खाटू वाला,
दुनिया को बता दो जी।।

दुनिया में दर बड़े है पर,
बाबा के ठाठ निराले है,
हर हारे को जीत दिलाते,
श्याम ये खाटू वाले है,
मोरछड़ी से श्याम नाम की,
मोहर लगा दो जी,
मेरा बाप हैं खाटू वाला,
दुनिया को बता दो जी।।

कलयुग के अवतारी बाबा,
तीन बाण के धारी है,
राजा खाटू नगरी के,
लीले घोड़े की सवारी है,
श्याम नाम का दुनियां में,
झंडा फहरा दो जी,
मेरा बाप हैं खाटू वाला,
दुनिया को बता दो जी।।

‘सनी’ लुधियाने वाला सबको,
लिख लिख बात बताता है,
रींगस मोड़ पे आने वाला,
कभी नहीं घबराता है,
फेसबुक और इंस्टा पर ये,
रील बना दो जी,
मेरा बाप हैं खाटू वाला,
दुनिया को बता दो जी।।

हर गली गली और नगर नगर,
ये बात फैला दो जी,
मेरा बाप है खाटू वाला,
दुनिया को बता दो जी।।

Singer – Sunny Ludhiane Wala
vikas Agarwal
6394332715}]

Leave a Comment