खाटू वाला वो लीले घोड़े वाला भजन लिरिक्स | khatu wala khatu wala vo neele ghode wala lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

खाटू वाला वो लीले घोड़े वाला,

खाटू वाला खाटू वाला,
वो लीले घोड़े वाला,
रोम रोम में रमा हुआ है,
तेरी ज्योत का आला रे आला,
खाटू वाला खाटू वाला,
वो लीले घोड़े वाला।।

देखे – कदम कदम पर रक्षा करता।

भीमसेन के पौत्र लाडले,
अहलवती के लाला,
पाण्डव कुल अवतार श्याम जी,
जपूँ तिहारी माला रे माला,
खाटू वाला खाटू वाला,
वो लीले घोड़े वाला।।

रे बालक तू क्या करने को,
युद्ध भूमि में आया,
ये बच्चों का खेल नही है,
तेरी छोटी काया रे काया,
खाटू वाला खाटू वाला,
वो लीले घोड़े वाला।।

तीन बाण ले महाभारत का,
युद्ध देखने आया,
छोटे से बालक को देखकर,
श्री कृष्ण बतलाया बतलाया,
खाटू वाला खाटू वाला,
वो लीले घोड़े वाला।।

सुनकर के आवाज प्रभु की,
बालक यूँ फरमाया,
हारेगा उस ओर लडूँगा,
अहलवती का जाया रे जाया,
खाटू वाला खाटू वाला,
वो लीले घोड़े वाला।।

वीर पराक्रम कोई दिखाओ,
गर्व तुम्हारा माने,
एक बाण से वृक्ष के पत्ते,
सब छेदों तो जाने रे जाने,
खाटू वाला खाटू वाला,
वो लीले घोड़े वाला।।

महाशक्ति का सुमिरण करके,
उसने बाण निकाला,
पत्ते छेदे उस तरुवर के,
अपना प्रण ना टाला रे टाला,
खाटू वाला खाटू वाला,
वो लीले घोड़े वाला।।

श्री कृष्ण से वचन बद्ध हो,
शीश दान दे डाला,
तेरी महिमा कोई ना जाने,
तू है देव निराला निराला,
खाटू वाला खाटू वाला,
वो लीले घोड़े वाला।।

तेरी शरण में आये बाबा,
हम सबको अपना ले,
आलूसिंह जी की यही कामना,
रंग में तेरे मिलाले मिलाले,
खाटू वाला खाटू वाला,
वो लीले घोड़े वाला।।

खाटू वाला वो लीले घोड़े वाला,
रोम रोम में रमा हुआ है,
तेरी ज्योत का आला रे आला,
खाटू वाला खाटू वाला,
वो लीले घोड़े वाला।।

Singer – Shyam Singh Ji Chouhan

Leave a Comment