मैया री मैया एक खिलौना छोटा सा दिलवा दे लिरिक्स | maiya ri maiya ek khilona chota sa dilwa de lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मैया री मैया एक  खिलौना,
छोटा सा दिलवा दे,
चाबी भरकर जब छोडूं तो,
एक ही रटन लगा दे,
बोले श्याम श्याम श्याम,
बोले श्याम श्याम श्याम,
सुन मैया सुन मैया,
मुझे एक खिलौना दिलवा दे,
बोले श्याम श्याम श्याम,
बोले श्याम श्याम श्याम।।

तर्ज – माई नी माई मुंडेर पे।
देखे – हठ पकड़े नंदलाला।

ना मैं चाहूं हाथी घोड़ा,
ना कोई बाजे वाला,
मुझको तो बस आज दिला दे,
मोहन मुरली वाला,
बटन दबाते ही वह झट से,
मुरली मधुर बजा दे,
चाबी भरकर जब छोडूं तो,
एक ही रटन लगा दे,
बोले श्याम श्याम श्याम,
बोले श्याम श्याम श्याम।।

मोर मुकुट हो प्यारा प्यारा,
मेरे मन बस जाए,
जो मुरली की धुन सुन ले वह,
मस्ती में खो जाए,
पग में पायल छम छम बाजे,
सबको नाच नचा दे,
चाबी भरकर जब छोडूं तो,
एक ही रटन लगा दे,
बोले श्याम श्याम श्याम,
बोले श्याम श्याम श्याम।।

श्याम सुंदर मुरली वाले को,
अपना आज बना लूँ,
‘मातृदत्त’ यदि मिले खिलौना,
सोया भाग्य जगा लूँ,
देर करो मत अब मेरी मैया,
जल्दी से दिलवा दे,
चाबी भरकर जब छोडूं तो,
एक ही रटन लगा दे,
बोले श्याम श्याम श्याम,
बोले श्याम श्याम श्याम।।

मैया री मैया एक खिलौना,
छोटा सा दिलवा दे,
चाबी भरकर जब छोडूं तो,
एक ही रटन लगा दे,
बोले श्याम श्याम श्याम,
बोले श्याम श्याम श्याम,
सुन मैया सुन मैया,
मुझे एक खिलौना दिलवा दे,
बोले श्याम श्याम श्याम,
बोले श्याम श्याम श्याम।।

Leave a Comment