जबसे खाटू वाला मेरी पहचान हो गया भजन लिरिक्स | jab se khatu wala meri pehchan ho gaya lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

जबसे  खाटू वाला मेरी पहचान हो गया,

दोहा – कभी खयाल कभी जिक्र,
कभी दुआओं में,
तेरे ही नाम की खुशबु है,
इन फिजाओं में,
हवाएँ छूके जो गुजरे,
कभी तो लगता है,
छुआ हो तुमने हमें,
जैसे इन हवाओं में।

सारी दुनिया में ऊँचा मेरा नाम हो गया,
जबसे  खाटु वाला मेरी पहचान हो गया।।

तेरे नाम ने ही मेरी ज़िन्दगी सँवारी,
तू जो मिला तो पाई खुशियां ये सारी,
पूरा ज़िन्दगी का हर अरमान हो गया,
पूरा ज़िन्दगी का हर अरमान हो गया,
जबसे खाटु वाला मेरी पहचान हो गया,
जबसे मुरली वाला मेरी पहचान हो गया।।

मेरी खामियां ना देखि मुझे अपनाया,
कमियां तराशी मेरी क़ाबिल बनाया,
‘सोनू’ तेरा ये ज़माना कदरदान हो गया,
‘सोनू’ तेरा ये ज़माना कदरदान हो गया,
जबसे खाटू वाला मेरी पहचान हो गया,
जबसे मुरली वाला मेरी पहचान हो गया।।

सारी दुनिया में ऊँचा मेरा नाम हो गया,
जबसे खाटु वाला मेरी पहचान हो गया,
जबसे मुरली वाला मेरी पहचान हो गया।।

Singer – Surbhi Chaturvedi
Lyricist – Aaditya Modi “Sonu”}]

Leave a Comment