होली पे खाटू धाम में आएगे सांवरे भजन लिरिक्स | holi pe khatu dham me aayenge saware lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

होली पे  खाटू धाम में,
आएगे सांवरे,
खेलेंगे खेलेंगे होली श्याम से,
वो लिखवा दे नाम रे।।

तर्ज – दिल में तू श्याम नाम की।

भर-भर के पोटली सभी,
रंगों की लायेंगे,
रंगों की लायेंगे,
नीले, गुलाबी रंग से,
तुझे रंग के जायेंगे,
फिर चाहें जो भी सांवरे,
करवाले काम रे,
खेलेंगे खेलेंगे होली श्याम से,
वो लिखवा दे नाम रे।।

रंग देना ऐसे रंग से
जो छुटे ना कभी,
रिश्ते जुड़े जो प्रेम से,
फिर टूटे ना कभी,
ऐसी ख़ुमारी बिक रही,
बिन मोल दाम रे,
खेलेंगे खेलेंगे होली श्याम से,
वो लिखवा दे नाम रे।।

राधे के संग सँवारे,
गोकुल से आयेंगे,
भगवान अपने भक्तों को,
खुद रंग जायेंगे,
‘गोबिन्द’ श्याम रंग से,
रंगवाले नाम रे,
खेलेंगे खेलेंगे होली श्याम से,
वो लिखवा दे नाम रे।।

होली पे खाटू धाम में,
आएगे सांवरे,
खेलेंगे खेलेंगे होली श्याम से,
वो लिखवा दे नाम रे।।

– Singer & Sent By –
Bahiya Rakesh Das Ji
Ph. 09813487832}]

Leave a Comment