ऐसी कृपा करो श्री राधे दीजो वृन्दावन को वास | aisi kripa karo shri radhe lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

ऐसी कृपा करो श्री राधे,
दीजो वृन्दावन को वास,
वृन्दावन को वास,
दीजो हरि भगतन को साथ,
वृन्दावन को वास,
दीजो बरसाना को वास,
ऐसी कृपा करों श्री राधें,
दीजो वृन्दावन को वास।।

देखे – बरसाना बसा लो के जी ना लगे।

भूख लगे तो मांगन जाऊं,
ब्रजवासिन के टुकड़े खाऊं,
प्यास लगे यमुना जल पियुं,
सेवा कुञ्ज करूं निवास,
ऐसी कृपा करों श्री राधें,
दीजो वृन्दावन को वास।।

गोवर्धन परिकर्मा जाऊं,
मानसी गंगा खूब नहाऊं,
राधा कुंड और श्याम कुंड में,
नित उठ करूं स्नान,
ऐसी कृपा करों श्री राधें,
दीजो वृन्दावन को वास।।

नन्द बाबा के द्वारे जाऊं,
बलदाऊ जी के दर्शन पाऊं,
बांके बिहारी जी के दर्शन करके,
जनम सफल हो जाए,
ऐसी कृपा करों श्री राधें,
दीजो वृन्दावन को वास।।

ऐसी कृपा करो श्री राधे,
दीजो वृन्दावन को वास,
वृन्दावन को वास,
दीजो हरि भगतन को साथ,
वृन्दावन को वास,
दीजो बरसाना को वास,
ऐसी कृपा करों श्री राधें,
दीजो वृन्दावन को वास।।

Singers – Shyam Bihari Das / Jay Shri Devi Dasi

Leave a Comment