ऐ श्याम मेरे घर आ जाओ इतनी सी अर्जी मेरी है भजन लिरिक्स | ae shyam mere ghar aa jao itni si arji meri hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

ऐ श्याम मेरे घर आ जाओ,
इतनी सी अर्जी मेरी है,
तुम आओ या ना आओ प्रभु,
तुम आओ या ना आओ प्रभु,
अब आगे तुम्हारी मर्जी है,
ओ मेरे बाबा ओ मेरे बाबा,
ऐं श्याम मेरे घर आ जाओ,
इतनी सी अर्जी मेरी है।।

तर्ज – मेरा दिल भी कितना।

मैं तेरा सुदामा बन जाऊँ,
तुम बन के कन्हैया आ जाओ,
मैं बेर खिलाऊँ सबरी बन,
तुम राम रूप में आ जाओ,
ऐं श्याम मेरे घर आ जाओ,
इतनी सी अर्जी मेरी है।।

इतना है प्रभु विश्वास मुझे,
एक दिन मेरे घर आओगे,
राधा रुक्मिणी के संग प्रभु,
आकर के मान बढ़ाओगे,
ऐं श्याम मेरे घर आ जाओ,
इतनी सी अर्जी मेरी है।।

जग में ना हसाई होगी मेरी,
मेरी आकर लाज बचाओगे,
इस निर्धन “राज” की कुटिया में,
प्रभु रूखा सूखा खाओगे,
ऐं श्याम मेरे घर आ जाओ,
इतनी सी अर्जी मेरी है।।

ऐ श्याम मेरे घर आ जाओ,
इतनी सी अर्जी मेरी है,
तुम आओ या ना आओ प्रभु,
तुम आओ या ना आओ प्रभु,
अब आगे तुम्हारी मर्जी है,
ओ मेरे बाबा ओ मेरे बाबा,
ऐं श्याम मेरे घर आ जाओ,
इतनी सी अर्जी मेरी है।।

– गायक लेखक एवं प्रेषक –
राज पाण्डेय गोरखपुर 9695745740}]

Leave a Comment