होली खेल रहे बांके बिहारी आज रंग बरस रहा | holi khel rahe banke bihari aaj rang baras raha

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

होली खेल रहे बांके बिहारी,
आज रंग बरस रहा,
और झूम रही दुनिया सारी,
आज रंग बरस रहा।।

देखे – आज बिरज में होली रे।

अबीर गुलाल के बादल छा रहे,
होरी है होरी है छोर मचा रहे,
झोली भर के गुलाल की मारी,
आज रंग बरस रहा,
होली खेल रहे बाँके बिहारी,
आज रंग बरस रहा।।

देख देख सखियन के,
मन हर्षा रहे,
मेरे बाँके बिहारी आज,
प्रेम बरसा रहे,
उनके संग में है राधा प्यारी,
आज रंग बरस रहा,
होली खेल रहे बाँके बिहारी,
आज रंग बरस रहा।।

आज नंदलाला ने,
धूम मचाई है,
प्रेम भरी होली की,
झलक दिखलाई है,
रंग भर भर के मारी पिचकारी,
आज रंग बरस रहा,
होली खेल रहे बाँके बिहारी,
आज रंग बरस रहा।।

अबीर गुलाल और,
टेसू को रंग है,
वृंदावन बरसानो,
झूम रह्यो संग है,
मैं बार बार जाऊं बलिहारी,
आज रंग बरस रहा,
होली खेल रहे बाँके बिहारी,
आज रंग बरस रहा।।

होली खेल रहे बांके बिहारी,
आज रंग बरस रहा,
और झूम रही दुनिया सारी,
आज रंग बरस रहा।।

Singer – Gaurav Krishna Ji Goswami}]

Leave a Comment