बांके बिहारी के सपनों में मैं खो गया भजन लिरिक्स | banke bihari ke sapno mein main kho gaya lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

बांके बिहारी के,
सपनों में मैं खो गया,
मेरे ख्यालों में ही,
तेरा दीदार हो गया,
बाँके बिहारी के,
सपनों में मै खो गया,
किशन मुरारी के,
सपनों में में खो गया।।

तर्ज – तेरी मोहब्बत ने।

राधा जी के श्याम हो तुम,
मीरा के घनश्याम हो तुम,
इस जग का पालनहारा,
यशोदा का है प्यारा,
तेरी ही बंसी की धुन ने,
सब को बेचैन किया,
बाँके बिहारी के,
सपनों में मै खो गया,
किशन मुरारी के,
सपनों में में खो गया।।

ऐसी लगी है तुमसे लगन,
मैं तो सुनाऊं तेरे भजन,
तू ही मेरा सहारा है,
भवसागर का किनारा है,
सब भार मेरे इस जीवन का,
अब तुम पर सौंप दिया,
बाँके बिहारी के,
सपनों में मै खो गया,
किशन मुरारी के,
सपनों में में खो गया।।

बांके बिहारी के,
सपनों में मैं खो गया,
मेरे ख्यालों में ही,
तेरा दीदार हो गया,
बाँके बिहारी के,
सपनों में मै खो गया,
किशन मुरारी के,
सपनों में में खो गया।।

Writer – Rahul Dhaker Patel
(6378724073)
Singer – Banti Dhaker Patel}]

Leave a Comment