तुमने डाली एक नज़र तो बात बन गयी भजन लिरिक्स | tumne dali ek nazar to baat ban gayi lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तुमने डाली एक नज़र तो,
बात बन गयी,
सारी दुनिया की ख़ुशी,
दामन में भर गयी,
तेरी कृपा है जो मुझपे,
तेरी कृपा है जो मुझपे,
देखती हूँ हर घडी,
कैसे बोलूँ कैसी थी,
क्या आज बन गयी,
तुमनें डाली एक नज़र तो,
बात बन गयी।।

तर्ज – तुम जो आए जिंदगी में।

साँवरे से जुदा श्याम प्रेमी नहीं,
श्याम बसता सदा प्रेमियो की गली,
अपने दिल में लिखा है तेरे नाम को,
हम दीवाने तेरे परख लेना कभी,
आरज़ू दर्शन की तेरे,
आरज़ू दर्शन की तेरे,
रोज होती है नई,
तू है ठाकुर मैं पुजारिन आज बन गयी,
तुमनें डाली एक नज़र तो,
बात बन गयी।।

हम तो काबिल नहीं है ये माना मगर,
तारोगे आप ही जायेंगे हम किधर,
तेरी चौखट पे हम आ पड़े हार कर,
डोले नैय्या मेरी श्याम तू पार कर,
हारे के साथी हो प्यारे,
हारे के साथी हो प्यारे,
सारी दुनिया से सुनी,
सांवरे के दर पे ‘जया’ बात बन गयी,
तुमनें डाली एक नज़र तो,
बात बन गयी।।

तुमने डाली एक नज़र तो,
बात बन गयी,
सारी दुनिया की ख़ुशी,
दामन में भर गयी,
तेरी कृपा है जो मुझपे,
तेरी कृपा है जो मुझपे,
देखती हूँ हर घडी,
कैसे बोलूँ कैसी थी,
क्या आज बन गयी,
तुमनें डाली एक नज़र तो,
बात बन गयी।।

Singer – Jaya Kishori Ji
Upload – Mayank Gupta
+919548143041

एप्प में इस भजन को कृपया यहाँ देखे ⏯}]

Leave a Comment