श्री राधे प्यारी का श्याम दीवाना दीवाना दीवाना लिरिक्स | shri radhe pyari ka shyam deewana lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

श्री राधे प्यारी का,
ब्रज की दुलारी का,
उस  बरसाने वारी का,
श्याम दीवाना दीवाना दीवाना,
श्याम दीवाना दीवाना दीवाना।।

कदम्ब के नीचे बंसी बजाना,
बस मिलने का एक बहाना,
ऐसा जादू वृषभान दुलारी का,
श्याम दीवाना दीवाना दीवाना,
श्याम दीवाना दीवाना दीवाना।।

जब मिलने को मन ललचाया,
तब छलिये ने स्वांग रचाया,
वेश धर आया वो मनहारी का,
श्याम दीवाना दीवाना दीवाना,
श्याम दीवाना दीवाना दीवाना।।

जब जब शरद की पूनम आए,
मधुबन में वो रास रचाए,
हाथ थामे वो ललित किशोरी का,
श्याम दीवाना दीवाना दीवाना,
श्याम दीवाना दीवाना दीवाना।।

‘हर्ष’ तुम्हारे बिन ओ राधा,
तेरा मुरली वाला आधा,
है चड़ा तुझपे रंग गिरधारी का,
श्याम दीवाना दीवाना दीवाना,
श्याम दीवाना दीवाना दीवाना।।

श्री राधे प्यारी का,
ब्रज की दुलारी का,
उस बरसाने वारी का,
श्याम दीवाना दीवाना दीवाना,
श्याम दीवाना दीवाना दीवाना।।

Singer – Dr. Anil Rajnish Sharma}]

Leave a Comment