वक़्त सुंदर सुहाना कमाल आ गया श्रीराम भजन लिरिक्स | waqt sundar suhana kamaal aa gaya lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

वक़्त सुंदर सुहाना,
कमाल आ गया,
ब्रह्म बन के,
श्री दसरथ का लाल आ गया।।

अब बधावा चहु,
ओर बजने लगे,
बांटने भर के मोती,
का थाल आ गया।।

देवता सब भी,
दौड़े दर्शन के लिए,
अपने जीवन को करने,
निहाल आ गया।।

राम राजा बनेंगे,
खुशी है नगर में,
बीच में बन के कोई,
दीवार आ गया।।

राम वन जाएंगे,
जब सुनी सब ये बात,
देश मे जैसे मानो,
भूचाल आ गया।।

वक़्त सुंदर सुहाना,
कमाल आ गया,
ब्रह्म बन के,
श्री दसरथ का लाल आ गया।।

Singer – Rupesh Choudhary
Lyrics – Fanibhushan Choudhary
70004825279

Leave a Comment