तुमसे ही प्रीत मेरी,
तू ही सच्चा यारा है,
तेरा साथ प्रभु मुझको,
हर साथ से प्यारा है,
बस इतना ही मुझे कहना है,
तेरे चरणों में ही रहना है,
सांवरे तू वादा कर,
सांवरिया तू वादा कर,
मेरा हाथ ना छोड़ेगा,
तू मेरा मैं तेरा,
कभी साथ ना छोड़ेगा
तुमसे हीं प्रीत मेरी,
तु ही सच्चा यारा है,
तेरा साथ प्रभु मुझको,
हर साथ से प्यारा है।।
तर्ज – माहिया तू वादा कर।
उस ताल में नाचूंगा,
जिस ताल नचाए तू,
उस हाल में रह लूंगा,
जिस हाल मैं चाहे तू,
तेरे हाथ ये डोरी है,
प्रभु हम कठपुतली है,
तेरे बिन जीवन मेरा,
जैसे जल बिन मछली है,
बस इतना ही मुझे कहना है,
तेरे चरणों में ही रहना है,
सांवरे तू वादा कर,
सांवरिया तू वादा कर,
मेरा हाथ ना छोड़ेगा,
तू मेरा मैं तेरा,
कभी साथ ना छोड़ेगा
तुमसे हीं प्रीत मेरी,
तु ही सच्चा यारा है,
तेरा साथ प्रभु मुझको,
हर साथ से प्यारा है।।
तेरे साथ बिना प्यारे,
कुछ कर नहीं पाऊंगा,
गर रूठ गया जो तू,
तो मैं मर जाऊंगा,
मेरे जीवन की बाबा,
इतनी सी हकीकत है,
सांसो से भी ज्यादा,
मुझे तेरी जरूरत है,
बस इतना ही मुझे कहना है,
तेरे चरणों में ही रहना है,
सांवरे तू वादा कर,
सांवरिया तू वादा कर,
मेरा हाथ ना छोड़ेगा,
तू मेरा मैं तेरा,
कभी साथ ना छोड़ेगा
तुमसे हीं प्रीत मेरी,
तु ही सच्चा यारा है,
तेरा साथ प्रभु मुझको,
हर साथ से प्यारा है।।
तुमसे ही प्रीत मेरी,
तू ही सच्चा यारा है,
तेरा साथ प्रभु मुझको,
हर साथ से प्यारा है,
बस इतना ही मुझे कहना है,
तेरे चरणों में ही रहना है,
सांवरे तू वादा कर,
सांवरिया तू वादा कर,
मेरा हाथ ना छोड़ेगा,
तू मेरा मैं तेरा,
कभी साथ ना छोड़ेगा
तुमसे ही प्रीत मेरी,
तु ही सच्चा यारा है,
तेरा साथ प्रभु मुझको,
हर साथ से प्यारा है।।
स्वर – शीतल पाण्डे जी।
प्रेषक – रविंद्र शर्मा। (झाँसी)}]