Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
तुम्हे पुकारे शीश के दानी,
सुनलो मेरी पुकार,
सांवरिया आ जाओ एक बार,
कन्हैया आ जाओ एक बार।।
तर्ज – कन्हैया ले चल परली पार।
खाटू में है वास तुम्हारा,
हारे का बस तू ही सहारा,
अब तो हमको दे दो दर्शन,
अब तो हमको दे दो दर्शन,
कर दो बेड़ा पार,
सांवरिया आ जाओ एक बार,
कन्हैया आ जाओ एक बार।।
लाखों की तूने बिगड़ी बनाई,
मेरी बारी क्यों नहीं आई,
अब तो आओ मेरे मोहन,
अब तो आओ मेरे मोहन,
कर दो नैया पार,
सांवरिया आ जाओ एक बार,
कन्हैया आ जाओ एक बार।।
‘गोपाल’ तेरी शरण में आया,
अपनो ने भी मुझे ठुकराया,
अब तो थामो मेरी कलाई,
अब तो थामो मेरी कलाई,
जग के पालनहार,
सांवरिया आ जाओ एक बार,
कन्हैया आ जाओ एक बार।।
तुम्हे पुकारे शीश के दानी,
सुनलो मेरी पुकार,
सांवरिया आ जाओ एक बार,
कन्हैया आ जाओ एक बार।।
Singer – Akansha Mittal}]