तुम्हारा ही सहारा है डमरू वाले तू अपना ले भजन लिरिक्स | tumhara hi sahara hai lyrics in hindi

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तुम्हारा ही सहारा है,
सहारा मेरे बाबा,
डमरू वाले तू अपना ले,
डमरू वाले तू अपना ले।।

तर्ज – बना के क्यूँ बिगाड़ा रे।

जीवन नैया तेरे हवाले,
तू ही इसको संभालेगा,
मुझको तो विश्वास है पक्का,
आकर मुझको बचा लेगा,
तुझ बिन कोई ना है हमारा,
हमारा मेरे बाबा,
डमरू वाले तू अपना ले,
डमरू वाले तू अपना ले,
तुम्हारा ही सहारा है।।

तू ही सारे जग का रचईया,
तू ही पार लगईया है,
तू ही माझी तू ही साथी,
तू ही मेरा खिवैया है,
एक भरोसा मुझको तुम्हारा,
तुम्हारा मेरे बाबा,
डमरू वाले तू अपना ले,
डमरू वाले तू अपना ले,
तुम्हारा ही सहारा है।।

कोई कहता आदि तुझको,
कोई कहे अनंता है,
‘श्याम’ कहे चौखट पे तुम्हारी,
सबका काम ही बनता है,
भक्तो का बस तुझसे गुजारा,
गुजारा मेरे बाबा,
डमरू वाले तू अपना ले,
डमरू वाले तू अपना ले,
तुम्हारा ही सहारा है।।

तुम्हारा ही सहारा है,
सहारा मेरे बाबा,
डमरू वाले तू अपना ले,
डमरू वाले तू अपना ले।।

Leave a Comment