तुम इतनी रहमत करना तेरा नाम जपता रहूं भजन लिरिक्स | tum itani rahmat karna tera naam japta rahun lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तुम इतनी रहमत करना,
तेरा नाम जपता रहूं,
तेरा साथ छूटे ना,
ये बंधन टूटे ना,
चाहे धूप मैं तपता रहूं,
तुम इतनी किरपा करना,
तेरा नाम जपता रहूं।।

तर्ज – हनुमान की पूजा से सब।

तेरा गुणगान करूँ,
मैं सुबह शाम करूँ,
तेरे नाम से ही बाबा,
अपने हर काम करूँ,
तू थाम ले उंगली मेरी,
तेरे संग मैं चलता रहूं,
तुम इतनी किरपा करना,
तेरा नाम जपता रहूं।।

तू है जो साथ मेरे,
किसी और का क्या करना,
तेरी हो छतर छाया,
फिर क्यूँ मुझे डरना,
बिना डर के जियुं मैं,
बस तुमसे डरता रहूं,
तुम इतनी किरपा करना,
तेरा नाम जपता रहूं।।

चरणों को दास बनू,
माँ बाप की सेवा करूँ,
सत्य की ओर चलूं,
तन मन से कर्म करूँ,
तू ऐसा वर दे बाबा,
शुभ काम करता रहूं,
तुम इतनी किरपा करना,
तेरा नाम जपता रहूं।।

‘राहुल’ है दास तेरा,
चरणों में जगह देना,
कृपा की एक नज़र,
सब भक्तों पे करना,
सबको गले से लगाके,
श्री श्याम कहता रहूं,
तुम इतनी किरपा करना,
तेरा नाम जपता रहूं।।

तुम इतनी रहमत करना,
तेरा नाम जपता रहूं,
तेरा साथ छूटे ना,
ये बंधन टूटे ना,
चाहे धूप मैं तपता रहूं,
तुम इतनी किरपा करना,
तेरा नाम जपता रहूं।।

Singer – Krishan Bhatt}]

Leave a Comment