तू रिश्ता श्याम से जोड़ के देख | tu rishta shyam se jod ke dekh

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तू रिश्ता श्याम से जोड़ के देख,
बदलेगा तेरी किस्मत का,
सांवरिया हर लेख,
तू रीश्ता श्याम से जोड के देख।bd।

तर्ज – कन्हैया ले चल परली।

कष्ट ना आने दे जीवन में,
संग रहे तेरे हर क्षण में,
एक बार तो खाटू जाकर,
एक बार तो खाटू जाकर,
अपना माथा टेक,
तु रीश्ता श्याम से जोड के देख।bd।

भजन भाव का भूखा बाबा,
प्रेम का प्यासा देखा बाबा,
एक बार तू दर पे आकर,
एक बार तू दर पे आकर,
भजन सुना के देख,
तु रीश्ता श्याम से जोड के देख।bd।

रसिक श्याम के रंग में रंग ले,
श्याम नाम की नाव में चढ़ ले,
डूबेगी ना बीच भवर में,
डूबेगी ना बीच भवर,
पतवार में चढ़ के देख,
तु रीश्ता श्याम से जोड के देख।bd।

तू रिश्ता श्याम से जोड़ के देख,
बदलेगा तेरी किस्मत का,
सांवरिया हर लेख,
तू रीश्ता श्याम से जोड के देख।bd।

Singer – Chhaya Singhal}]

Leave a Comment