तू राम भजन कर प्राणी तेरी दो दिन की जिंदगानी लिरिक्स | tu ram bhajan kar prani lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तू राम भजन कर प्राणी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी।।

देखे – भजन बिना चैन ना आये राम।

काया माया बादल छाया,
मूरख मन काहे भरमाया,
उड़ जाएगा साँस का पंछी,
फिर क्या आनी जानी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी।।

जिसने राम नाम गुण गाया,
उसको लगे ना दुख की छाया,
निर्धन का धन राम नाम है,
मैं हूँ राम दिवानी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी।।

सजन सनेही सुख के संगी,
दुनिया की है चाल दुरंगी
नाच रहा है काल शीश पे,
चेत चेत अभिमानी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी।।

तू राम भजन कर प्राणी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी।।

Singer – Anuradha Ji Paudwal

Leave a Comment