तू मेरा है मैं तेरी हूँ ये तू जाने या मैं जानू भजन लिरिक्स | tu mera hai main teri hu ye tu jaane ye main janu lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तू मेरा है मैं तेरी हूँ,
ये तू जाने या मैं जानू,
नाता है अपना जन्मों का,
ये तू जाने या मैं जानू,
तु मेरा है मैं तेरी हूँ,
ये तू जाने या मैं जानू।।

तर्ज – अब सौंप दिया इस जीवन।

कहने को जीवन मेरा है,
पर तन मन सबकुछ तेरा है,
क्या तेरा है क्या मेरा है,
ये तू जाने या मैं जानू,
तु मेरा है मैं तेरी हूँ,
ये तू जाने या मैं जानू।।

मैं दीपक तू उजियारा है,
मैं जल तू इसकी धारा है,
मैं फूल हूँ और सुगंध है तू,
ये तू जाने या मैं जानू,
तु मेरा है मैं तेरी हूँ,
ये तू जाने या मैं जानू।।

कांटा भी जो मुझको चुभ जाए,
गर ठेंस जरा सी लग जाए,
किसको क्या पीड़ा होती है,
ये तू जाने या मैं जानू,
तु मेरा है मैं तेरी हूँ,
ये तू जाने या मैं जानू।।

मेरे जैसे पतित ‘सोनू’ ना रहे,
फिर कौन तुम्हे भगवान कहे,
किस किसकी कितनी जरुरत है,
ये तू जाने या मैं जानू,
तु मेरा है मैं तेरी हूँ,
ये तू जाने या मैं जानू।।

तू मेरा है मैं तेरी हूँ,
ये तू जाने या मैं जानू,
नाता है अपना जन्मों का,
ये तू जाने या मैं जानू,
तु मेरा है मैं तेरी हूँ,
ये तू जाने या मैं जानू।।

Singer – Ritika Khanna}]

Leave a Comment