Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
तू ही मंजिल मेरी है,
और तू सहारा है,
सारी दुनिया में सांवरे,
तू सबसे प्यारा है।।
तर्ज – तेरी उम्मीद तेरा।
तू ही हर साज में तू ही स्वर में,
धरती आकाश और चराचर में,
धरती आकाश और चराचर में,
पल में सबकुछ बदल दे,
श्याम का ईशारा है,
सारी दुनिया में सांवरे,
तू सबसे प्यारा है।।
जान पत्थर में तुमने डाली है,
तेरी लीला प्रभु निराली है,
तेरी लीला प्रभु निराली है,
डूबती नाव का प्रभु,
तू ही बस किनारा है,
सारी दुनिया में सांवरे,
तू सबसे प्यारा है।।
ताली के बिन तू खोल दे ताले,
रह गए दंग देखने वाले,
रह गए दंग देखने वाले,
एक पल भी तुम्हारे बिन,
नहीं गुजारा है,
astrobabaonline Lyrics,
सारी दुनिया में सांवरे,
तू सबसे प्यारा है।।
तू ही मंजिल मेरी है,
और तू सहारा है,
सारी दुनिया में सांवरे,
तू सबसे प्यारा है।।
Singer – Ratnesh Tiwari}]