तू ही हमारा एक सहारा तू ही नैया मेरी तू ही किनारा लिरिक्स | tu hi hamara ek sahara tu hi hai naiya meri tu hi kinara lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तू ही हमारा एक सहारा,
तू ही है नैया मेरी तू ही किनारा।।

तर्ज – सागर किनारे।

देखूं तुम्हे तो चैन आए,
तेरे बिन हमको कुछ ना भाए,
हरपल जुबा ये मेरी नाम तेरा गाए,
तुमसे ही चलता मेरा गुजारा,
तू ही है नैया मेरी तू ही किनारा।।

सागर है तू तेरे साथ बहेंगे,
तू है मेरा तेरे होके रहेंगे,
साँचा है तू ही ये हरदम कहेंगे,
तुमपे ही तन मन जीवन ये हारा,
तू ही है नैया मेरी तू ही किनारा।।

तू ही हमारा एक सहारा,
तू ही है नैया मेरी तू ही किनारा।।

Singer & Writer – Swaati Nirkhi}]

Leave a Comment