तेरे नाम से हम जी रहे है श्याम भजन लिरिक्स | tere naam se hum jee rahe hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तेरे नाम से हम जी रहे है,
तेरा साया सांवरिया बहुत है,
तेरी एक नजर ही सांवरिया,
मेरे जीने को ये तो बहुत है,
तेरे नाम से हम जी रहे है।।

गुस्ताखियाँ मैने तो श्याम,
अनजाने में की तो बहुत है,
माफ़ करना है तेरी इनायत,
दिल तेरा बड़ा जो बहुत है,
तेरे नाम से हम जी रहे है।।

यूँ तो सो बरसो की जिंदगानी,
कहने को तो होती बहुत है,
तेरी मेहर जो हो पल भर भी,
वो पल ही जीवन का बहुत है,
तेरे नाम से हम जी रहे है।।

तेरी चोखट पे नित नित आके,
भक्त करते तो विनती बहुत है,
पुकारे जो प्रेम से तुझको,
एक बूंद ही रस की बहुत है,
तेरे नाम से हम जी रहे है।।

मोतीयो फूलो की माला,
तेरे दर पे तो चढ़ती बहुत,
श्रद्धा से चढ़ा एक फुल,
तेरे कृपा के लिए बहुत है,
तेरे नाम से हम जी रहे है।।

रुकी सांसे निकले जो दम है,
ऐसे मरने वाले तो बहुत है,
तुझे देख जो सुध खो जाये,
ऐसे मरने में मजा बहुत है,
तेरे नाम से हम जी रहे है।।

तेरे नाम से हम जी रहे है,
तेरा साया सांवरिया बहुत है,
तेरी एक नजर ही सांवरिया,
मेरे जीने को ये तो बहुत है,
तेरे नाम से हम जी रहे है।।

Singer : Shailabh Bansal}]

Leave a Comment