Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
तेरे हरदम रहे ठाठ बाट,
करले तू मंगलपाठ,
झुझणवाली रहे तेरे साथ,
करले तू मंगलपाठ।।
दादी का मंगल बडा मंगलकारी,
मिट जायेगी तेरी विपदाये सारी,
सदा खुशियों की होगी बरसात,
करले तू मंगलपाठ।।
मंगल से सारे अमंगल कटेगें,
मुश्किल से मुश्किल भी काम पटेंगे,
तू मनाये दिवाली दिन रात,
करले तू मंगलपाठ।।
मंगल की महिमा है जग से निराली,
सुन कर के दादी भरे झोली खाली,
रहे सर पे ‘आयुष’ माँ का हाथ,
करले तू मंगलपाठ।।
तेरे हरदम रहे ठाठ बाट,
करले तू मंगलपाठ,
झुझणवाली रहे तेरे साथ,
करले तू मंगलपाठ।।
Singer – Ayush Tripathi
7237071909