तेरे दर्शन को तरसे ये नैन हमारे है भजन लिरिक्स | tere darshan ko tarse ye nain hamare hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तेरे दर्शन को तरसे,
ये नैन हमारे है,
तुमसे ही मेरी खुशियां,
तुमसे ही बहारे है,
तेरे दर्शन को तरसें,
ये नैन हमारे है।।

तर्ज – ना स्वर है ना सरगम है।

जीवन की ख़ुशी तुम हो,
होंठो की हंसी तुम हो,
कोई कष्ट हो जीवन में,
उसकी भी दवा तुम हो,
परिवार मेरा मोहन,
अब तेरे सहारे है,
तेरे दर्शन को तरसें,
ये नैन हमारे है।।

तूने हाथ मेरा पकड़ा,
पग पग पे सहारा दिया,
दुनिया ने ठुकराया,
तूने ही तो अपनाया,
उपकार तेरे मुझ पर,
जाने कितने हजारो है,
तेरे दर्शन को तरसें,
ये नैन हमारे है।।

माँ बाप का साया था,
तू याद ना आया था,
छूटी जब वो छाया,
उस वक्त से हम जीवन,
तुझ पर ही वारे है,
तेरे दर्शन को तरसें,
ये नैन हमारे है।।

तेरे दर्शन को तरसे,
ये नैन हमारे है,
तुमसे ही मेरी खुशियां,
तुमसे ही बहारे है,
तेरे दर्शन को तरसें,
ये नैन हमारे है।।

Singer : Anil Sharma}]

Leave a Comment