तेरे बिन कोई ना हमारा है भजन लिरिक्स | tere bin koi na hamara hai lyrics in hindi

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तेरे बिन कोई ना हमारा है,
श्याम तेरा ही अब सहारा है,
श्याम तेरा ही अब सहारा है।।

तर्ज – एक मुलाकात जरुरी है।

आज आओ मोहन,
मुझपे उपकार करो,
कष्ट हर लो मेरे सारे,
मेरा उद्धार करो,
कन्हैया सुनो आज अर्जी मेरी,
मैं करता हूँ अरदास दिल से तेरी,
कोई ना अपना आज है,
किसी से नही आस है,
एक तेरा ही है आसरा,
तेरा ही विश्वास है,
दिल ने तुमको ही अब पुकारा है,
श्याम तेरा ही अब सहारा है,
श्याम तेरा ही अब सहारा है।।

तेरे दर पे हम आये,
मन में ये आशा लाये,
आज तक तेरी कृपा से ही,
काम सब होते आये,
खड़े श्याम तेरी शरण आज हम,
लुटा दे तू खुशियाँ मिटा दे गम,
ज़िन्दगी की डोर श्याम तेरे ही हाथ है,
मिलेगी सारी खुशियाँ,
मिले जो तेरा साथ है,
दास ‘अंकुश’ को तू ही प्यारा है,
श्याम तेरा ही अब सहारा है,
श्याम तेरा ही अब सहारा है।।

तेरे बिन कोई ना हमारा है,
श्याम तेरा ही अब सहारा है,
श्याम तेरा ही अब सहारा है।।

Singer : Saurabh Madhukar}]

Leave a Comment