तेरा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए भजन लिरिक्स | tera naam lete lete meri umra beet jaye lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तेरा नाम लेते लेते,
मेरी उम्र बीत जाए,
जब जब भी लब खुले ये,
जब जब भी लब खुले ये,
बस नाम तेरा आए,
तेंरा नाम लेते लेतें,
मेरी उम्र बीत जाए।।

तेरे नाम से ही बाबा,
मेरा काम हो रहा है,
तेरे काम के बदौलत,
मेरा नाम हो रहा है,
गर भूल जाऊं तुमको,
मुझे मौत भी ना आए,
तेंरा नाम लेते लेते,
मेरी उम्र बीत जाए।।

हारे का साथ देकर,
तूने मुझे जिताया,
मुझे ख़ाक से उठाकर,
जीवन मेरा सजाया,
मुझे आरजू थी जिसकी,
वो दिन मुझे दिखाए,
तेंरा नाम लेते लेते,
मेरी उम्र बीत जाए।।

तेरी दया से बाबा,
परिवार पल रहा है,
हँस खेलते ये जीवन,
‘माधव’ का चल रहा है,
बस ध्यान इतना रखना,
कहीं हम भटक ना जाए,
तेंरा नाम लेते लेते,
मेरी उम्र बीत जाए।।

तेरा नाम लेते लेतें,
मेरी उम्र बीत जाए,
जब जब भी लब खुले ये,
जब जब भी लब खुले ये,
बस नाम तेरा आए,
तेंरा नाम लेते लेते,
मेरी उम्र बीत जाए।।

Singer – Reshmi Sharma
Lyrics – Abhishek Sharma ( Madhav)}]

Leave a Comment