तेरा मेरा सांवरे ऐसा नाता है संजू शर्मा भजन लिरिक्स | tera mera sanware aisa nata hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तेरा मेरा सांवरे,
ऐसा नाता है,
दिन हो चाहे रात हो,
तेरा सपना आता है।।

मीत बना तू मेरा,
और प्रीत लगाई ऐसी,
दुनिया बनाने वाले,
ये रीत चलाई कैसी,
ना जाने तू कैसा कैसा,
खेल रचाता है,
तेरा मेरा साँवरे,
ऐसा नाता है,
दिन हो चाहे रात हो,
तेरा सपना आता है।।

जिसको भी तू चाहे,
उसको अपना बना ले,
सबकुछ तेरे वश में,
तुम हो करने वाले,
कर ना सके कोई भी,
वो तू करके दिखाता है,
तेरा मेरा साँवरे,
ऐसा नाता है,
दिन हो चाहे रात हो,
तेरा सपना आता है।।

अब ना टूटे कान्हा,
ये तेरा मेरा बंधन,
मेरा कुछ भी नहीं है,
तेरा तुझको अर्पण,
बनवारी इस दिल को,
केवल तू ही भाता है,
तेरा मेरा साँवरे,
कैसा नाता है,
दिन हो चाहे रात हो,
तेरा सपना आता है।।

तेरा मेरा सांवरे,
ऐसा नाता है,
दिन हो चाहे रात हो,
तेरा सपना आता है।।}]

Leave a Comment