तेरा बड़ा उपकार सांवरे | tera bada upkar sanware lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तेरा बड़ा उपकार सांवरे,
मैं कैसे करू इज़हार सांवरे।।

तर्ज – पलकों का घर तैयार।

तेरा ही था तेरा ही हूँ,
तेरा ही मैं रहूँगा,
तेरा ही खाया मैंने,
हक़ से ये ही कहूंगा,
तेरी किरपा बिना ना,
मेरा पार सांवरे,
तेरा बडा उपकार साँवरे,
मैं कैसे करू इज़हार सांवरे।।

जिसको तूने थामा कन्हैया,
उसको कौन गिराए,
कितनी फसी हो बीच भवर में,
नैया पार हो जाए,
थामा हमको भी तूने,
हर बार सांवरे,
तेरा बडा उपकार साँवरे,
मैं कैसे करू इज़हार सांवरे।।

मोरछड़ी हाथों में लेकर,
तू दौड़ा ही आता,
भगतों पर जितना भी संकट,
पल में दूर भगाता,
‘भानु’ तुझसे करे,
बहुत प्यार सांवरे,
तेरा बडा उपकार साँवरे,
मैं कैसे करू इज़हार सांवरे।।

तेरा बड़ा उपकार सांवरे,
मैं कैसे करू इज़हार सांवरे।।

Singer – Priyanka Shyam Ladli}]

Leave a Comment