ताने सुन सुनकर संसार के आया हूँ भजन लिरिक्स | taane sun sun kar sansar ke aaya hun lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

ताने सुन सुनकर संसार के आया हूँ,
कह कर मैं अपने परिवार से आया हूँ,
सुन लेगा श्याम मेरी आगे मर्जी तेरी,
तानें सुन सुनकर संसार के आया हूँ,
कह कर मैं अपने परिवार से आया हूँ।।

लौटूँ घर जब खाटू वाले,
बच्चे मेरी जेब टटोले,
भर आती आंख मेरी,
भर आती आंख मेरी,
आगे मर्जी तेरी
तानें सुन सुनकर संसार के आया हूँ,
कह कर मैं अपने परिवार से आया हूँ।।

पूछे पड़ोसी ताना देकर,
क्या आया तू श्याम से लेकर,
झुक जाए नजर मेरी,
झुक जाए नजर मेरी,
आगे मर्जी तेरी,
तानें सुन सुनकर संसार के आया हूँ,
कह कर मैं अपने परिवार से आया हूँ।।

कितना सहुँ अब और मैं दानी,
सर के ऊपर खो गया पानी,
सुन ले फरियाद मेरी,
सुन ले फरियाद मेरी,
आगे मर्जी तेरी,
तानें सुन सुनकर संसार के आया हूँ,
कह कर मैं अपने परिवार से आया हूँ।।

‘सोनू’ तू दातार बड़ा है,
क्यों सेवक लाचार खड़ा है,
मैंने कह दी बात मेरी,
मैंने कह दी बात मेरी,
आगे मर्जी तेरी,
तानें सुन सुनकर संसार के आया हूँ,
कह कर मैं अपने परिवार से आया हूँ।।

ताने सुन सुनकर संसार के आया हूँ,
कह कर मैं अपने परिवार से आया हूँ,
सुन लेगा श्याम मेरी आगे मर्जी तेरी,
तानें सुन सुनकर संसार के आया हूँ,
कह कर मैं अपने परिवार से आया हूँ।।

गायक – राजू मेहरा जी।}]

Leave a Comment