राज तिलक की करो तैयारी,
राम जी आने वाले है,
भगवा वाले हैं,
सुनो जी हम भगवा वाले है,
भगवा वाले हैं,
सुनो जी हम भगवा वाले हैं।।
आगे आगे राम जी मेरे,
साथ में सीता मैया,
हनुमान की वानर सेना,
करती ता ता थैया,
हनुमान सा भक्त नहीं कोई,
हनुमान सा भक्त नहीं कोई,
लक्ष्मण जैसा भैया,
बड़े भोले भाले है,
सुनो जी ये अयोध्या वाले है,
भगवा वाले हैं,
सुनो जी हम भगवा वाले हैं।।
सूरज चंदा बांटे बधाई,
देव लोक में खुशियाँ छाई,
सब मिलकर के नाच रहे है,
बाँट रहे है खूब मिठाई,
राम मंदिर यहाँ भव्य बनेगा,
राम मंदिर यहाँ भव्य बनेगा,
सबने आस लगाई,
हम राम दीवाने है,
सुनो जी हम भगवा वाले हैं,
भगवा वाले हैं,
सुनो जी हम भगवा वाले हैं।।
सदियों से था सपना अधुरा,
आज किया जो पूरा,
खुशहाली में झूम रहे है,
हर एक बच्चा बुढा,
‘किशन भगत’ ये भजन सुनाए,
हम सब मिल ये भजन सुनाए,
पार करो प्रभु नैया,
हम गाने वाले है,
astrobabaonline Lyrics,
सुनो जी हम भगवा वाले हैं,
भगवा वाले हैं,
सुनो जी हम भगवा वाले हैं।।
राज तिलक की करो तैयारी,
राम जी आने वाले है,
भगवा वाले हैं,
सुनो जी हम भगवा वाले है,
भगवा वाले हैं,
सुनो जी हम भगवा वाले हैं।।
गायक / लेखक – किशन भगत।