सुनले सांवरिया सरकार दे दे तू चरणों का प्यार भजन लिरिक्स | sun le sawariya sarkar de de tu charno ka pyar lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

सुनले सांवरिया सरकार,
दे दे तू चरणों का प्यार,
तेरे दर पे खड़ा हूँ,
दर्शन दे दो ना एक बार,
तेरे दर पे खड़ा मैं भिखारी बनके,
तेरे दर पे खड़ा मैं भिखारी बनके,
आया आया हूँ श्याम,
तेरा नाम सुनके।।

तर्ज – मेेरे सुन्ने सुनने पैर।

दर पे आया पहली बार,
देखि भक्तों की कतार,
हाथ जोड़े सब खड़े हैं,
तेरी हो रही जय जयकार,
अब लगा दी सांवरिया मैंने अर्ज़ी तुमसे,
हाँ लगा दी सांवरिया मैंने अर्ज़ी तुमसे,
आया आया हूँ श्याम,
तेरा नाम सुनके।।

जो भी आया तेरे द्वार,
उसकी किस्मत दी संवार,
तुम हारे को जिताते,
तेरी महिमा अपरम्पार,
आया बिगड़ी बनवाने तेरा सीढ़ी चढ़के,
सोई किस्मत जगाने तेरा सीढ़ी चढ़के,
आया आया हूँ श्याम,
तेरा नाम सुनके।।

आजा लीले पे सवार,
सुनके भक्तों की पुकार
तेरी बाँट देख के बाबा,
मेरे नैना गए हार,
‘राज मित्तल’ का बेडा बाबा पार करदे,
तेरे भक्तों का बेडा बाबा पार कर दे,
आया आया हूँ श्याम,
तेरा नाम सुनके।।

सुनले सांवरिया सरकार,
दे दे तू चरणों का प्यार,
तेरे दर पे खड़ा हूँ,
दर्शन दे दो ना एक बार,
तेरे दर पे खड़ा मैं भिखारी बनके,
तेरे दर पे खड़ा मैं भिखारी बनके,
आया आया हूँ श्याम,
तेरा नाम सुनके।।

Singer – Aarti Sharma}]

Leave a Comment