Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
सबको तारे भाग्य सवारे,
बेड़ा पार उतारे,
श्याम वृन्दावन वाले,
श्याम मेरे मुरली वाले।।
नाम श्याम का बड़ा निराला,
मन मंदिर में करे उजाला,
मन मंदिर में करे उजाला,
बिगड़ी बनाए प्यास बुझाए,
संकट दूर भगाए,
श्याम वृंदावन वाले,
श्याम मेरे मुरली वाले।।
अदभुत श्याम की महिमा है,
झूठा ना कोई करिश्मा है,
झूठा ना कोई करिश्मा है,
दरस दिखाए तृष्णा मिटाए,
भव से पार लगाए,
श्याम वृंदावन वाले,
श्याम मेरे मुरली वाले।।
सुबह जपो तुम शाम जपो,
आते जाते श्याम नाम जपो,
आते जाते श्याम नाम जपो,
खुशियां लाए स्नेह बरसाए,
जीवन को महकाएं,
श्याम वृंदावन वाले,
श्याम मेरे मुरली वाले।।
सबको तारे भाग्य सवारे,
बेड़ा पार उतारे,
श्याम वृन्दावन वाले,
श्याम मेरे मुरली वाले।।
Singer – Sunaina Mishra}]