श्याम सच्ची तू सरकार मेरे बाबा लखदातार लिरिक्स | shyam sachi tu sarkar mere baba lakhdatar lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

श्याम सच्ची तू सरकार,
मेरे बाबा लखदातार,
तेरी ही किरपा से,
आज खुश मेरा परिवार,
सांवरे सच्चा तेरा प्यार है,
शुक्रिया तुझको बारम्बार है।।

तर्ज – मिलना हमें तुमसे।

बड़ा दुःख भरा बीता,
जीवन जो था मेरा,
विश्वाश था मुझको,
मिलेगा आसरा तेरा,
दिन ऐसे भी आए,
मैंने छोड़ दिया घर बार,
तेरी ही किरपा से,
आज खुश मेरा परिवार,
सांवरे सच्चा तेरा प्यार है,
शुक्रिया तुझको बारम्बार है।।

ये लोग कहते है,
किस्मत बदलती है,
पर सँवारे की प्रीत किसको,
रोज मिलती है,
तूने हाथ मेरा थामा,
पीछे छूटा मझधार,
तेरी ही किरपा से,
आज खुश मेरा परिवार,
सांवरे सच्चा तेरा प्यार है,
शुक्रिया तुझको बारम्बार है।।

ये प्रीत की डोरी,
श्याम टूट ना पाए,
हम को छमा करना,
कभी जो भूल हो जाए,
इतनी दया करना,
आता रहूं दरबार,
तेरी ही किरपा से,
आज खुश मेरा परिवार,
सांवरे सच्चा तेरा प्यार है,
शुक्रिया तुझको बारम्बार है।।

श्याम सच्ची तू सरकार,
मेरे बाबा लखदातार,
तेरी ही किरपा से,
आज खुश मेरा परिवार,
सांवरे सच्चा तेरा प्यार है,
शुक्रिया तुझको बारम्बार है।।

स्वर – संदीप कपूर।}]

Leave a Comment