ये प्रेम निभाएंगे दिल लगा ले सांवरे से | shyam prem nibhayenge bhajan lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

जग वाले बस रिश्ते,
मतलब से बनाएंगे,
दिल लगा ले सांवरे से,
ये प्रेम निभाएंगे,
जग वाले बस रिश्ते,
मतलब से बनाएंगे।bd।

तर्ज – एक प्यार का नगमा।

ये रीत है दुनिया की,
गिरतो को गिराते है,
हारों को हराते है,
रोतो को रुलाते है,
है श्याम बस ऐसे,
जो तुझको जिताएंगे,
दिल लगा ले सांवरे से,
ये प्रेम निभाएँगे,
जग वाले बस रिश्ते,
मतलब से बनाएंगे।bd।

हर भटके राही का,
खाटू ही ठिकाना है,
इस बात को संतों ने,
ज्ञानी ने माना है,
प्रभु राह से भटको को,
मंजिल दिखलाएंगे,
दिल लगा ले सांवरे से,
ये प्रेम निभाएँगे,
जग वाले बस रिश्ते,
मतलब से बनाएंगे।bd।

तेरे भी राहों के,
काटे वो चुन लेंगे,
तू अर्जी लगा कर देख,
बाबा तेरी सुन लेंगे,
‘गीतांश’ तुझे बाबा,
दिल से अपनाएंगे,
दिल लगा ले सांवरे से,
ये प्रेम निभाएँगे,
जग वाले बस रिश्ते,
मतलब से बनाएंगे।bd।

जग वाले बस रिश्ते,
मतलब से बनाएंगे,
दिल लगा ले सांवरे से,
ये प्रेम निभाएंगे,
जग वाले बस रिश्ते,
मतलब से बनाएंगे।bd।

Singer – Gitansh Dalmia}]

Leave a Comment