श्याम पर कर भरोसा तू ये मुश्किल हल भी कर देगा | shyam par kar bharosa tu ye mushkil hal bhi kar dega

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

श्याम पर कर भरोसा तू,
ये मुश्किल हल भी कर देगा,
भुलाकर आज को तेरे,
सुनहरा कल भी कर देगा।।

तर्ज – श्याम से लौ लगाकर देख।

बिना पतवार की कश्ती,
श्याम ही पार करता है,
पकड़ लेगा ये हाथ तेरा,
नहीं फिर डूबने देगा,
श्याम पर कर भरोंसा तू,
ये मुश्किल हल भी कर देगा।bd।

दुखों में याद ना किया,
तो फिर तुम्हें कब करे प्यारे,
फिराकर हाथ सर पर ये,
तेरा हर दर्द सह लेगा,
श्याम पर कर भरोंसा तू,
ये मुश्किल हल भी कर देगा।bd।

जो खाटू आकर रोया है,
तर्ष विश्वास से कहता,
जो आए मुश्किले लाखों,
श्याम आगे खड़ा होगा,
श्याम पर कर भरोंसा तू,
ये मुश्किल हल भी कर देगा।bd।

श्याम पर कर भरोसा तू,
ये मुश्किल हल भी कर देगा,
भुलाकर आज को तेरे,
सुनहरा कल भी कर देगा।।

Singer – Bhavesh Vaishnav}]

Leave a Comment