श्याम मुरली बजाने लगे है भजन लिरिक्स | shyam murli bajane lage hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मेरे दिल में समाने लगे है,
श्याम मुरली बजाने लगे है,
ऐसा जलवा दिखाने लगे है,
श्याम मुरलीं बजाने लगे हैं।bd।

वृन्दावन की कुञ्ज गलिन में,
ढूंढ रही हूँ श्याम तुम्हे मैं,
श्याम मुखड़ा छिपाने लगे है,
श्याम मुरलीं बजाने लगे हैं।bd।

सोऊँ तो मैं नींद ना आए,
सपनों में मोहे श्याम सताए,
मेरी नींद चुराने लगे है,
श्याम मुरलीं बजाने लगे हैं।bd।

मेरे नैना ऐसे तरसे,
सावन भादो जैसे बरसे,
श्याम आँखों में छाने लगे है,
श्याम मुरलीं बजाने लगे हैं।bd।

मेरे दिल में समाने लगे है,
श्याम मुरली बजाने लगे है,
ऐसा जलवा दिखाने लगे है,
श्याम मुरलीं बजाने लगे हैं।bd।

Singer – Radhika Sharma}]

Leave a Comment