श्याम हमारे दिल से पूछो कितना तुमको याद किया भजन लिरिक्स | shyam hamare dil se pucho lyrics in hindi

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

श्याम हमारे दिल से पूछो,
कितना तुमको याद किया,
याद में तेरी मुरली वाले,
याद में तेरी मुरली वाले,
जीवन यूँ ही गुजार दिया,
श्याम हमारे दिल से पुछो,
कितना तुमको याद किया।।

तर्ज – फूल तुम्हे भेजा है खत में।

देखी तेरी भोली सूरत,
हम भी धोखा खा ही गये,
तेरी मोहन मीठी मीठी,
बातों में हम आ ही गये,
हार गये जीवन में सब कुछ,
फिर भी तेरा नाम लिया।
श्याम हमारे दिल से पुछो,
कितना तुमको याद किया।।

करता हूँ मैं कोशिश मोहन,
याद हमेशा तुम आओ,
हो सके तो तुम तो मोहन,
मेरे दिल में बस जाओ,
भूल हुई तुझे दिल से निकाला,
क्यूँ तेरा अपमान किया।
श्याम हमारे दिल से पुछो,
कितना तुमको याद किया।।

बाहर से कुछ और हो मोहन,
भीतर से कुछ और हो तुम,
सीखा है बस दिल को चुराना,
जाने कैसे चोर हो तुम,
पछताता हूँ ‘बनवारी’ अब,
क्यूँ तेरा ऐतबार किया।
श्याम हमारे दिल से पुछो,
कितना तुमको याद किया।।

श्याम हमारे दिल से पूछो,
कितना तुमको याद किया,
याद में तेरी मुरली वाले,
याद में तेरी मुरली वाले,
जीवन यूँ ही गुजार दिया,
श्याम हमारे दिल से पुछो,
कितना तुमको याद किया।।

Singer : Manish Tiwari}]

Leave a Comment