श्याम देने वाले है हम लेने वाले | shyam dene wale hai hum lene wale hai

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

श्याम देने वाले है,
हम लेने वाले,
आज खाली हाथ नहीं जाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना।।

रोज रोज मांगने का,
झंझट ही छोड़ दो,
जिसे जितना चाहिए वो,
आज मुंह से बोल दो,
आज अच्छा मौका है,
किसने तुम्हे रोका है,
बिलकुल भी ना शर्माना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना।।

लाखों भक्त लेने वाले,
दातार एक है,
पल में बदल देता,
किस्मत की रेख है,
भक्त थोड़े ज़्यादा है,
लेने का इरादा है,
सबसे पहले हाथ तुम उठाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना।।

हाथ में ना आये तो,
झोली पसार ले,
खूब लेके जाना आज,
इसके दरबार से,
झोली भर जाए गर,
काम बन जाए तो,
‘बनवारी’ रोज़ गुण गाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना।।

श्याम देने वाले है,
हम लेने वाले,
आज खाली हाथ नहीं जाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना।।

Singer – Vijay Gangwani
Lyricist – Jai Shankar Ji Chaudhary}]

Leave a Comment