श्री श्याम शरण में आ प्यारे यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे | shri shyam sharan me aa pyare lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

श्री श्याम शरण में आ प्यारे,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे,
जिसे पीने को दुनिया तरसे,
श्री श्याम शरण में आ प्यारें,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे।।

तर्ज – दिल लूटने वाले जादूगर।

दुनिया में भटक भटक हारा,
फिरता है क्यों मारा मारा,
तू श्याम का होजा मतवाला,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे,
श्री श्याम शरण में आ प्यारें,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे।।

देखे जो छटा मनमोहन की,
सुध बुध खो जाए तन मन की,
तू मौज लूट ले जीवन की,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे,
श्री श्याम शरण में आ प्यारें,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे।।

दर्शन से पाप कटे सारे,
जीवन के मिटेंगे अंधियारे,
नैनो से नैन मिला प्यारे,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे,
श्री श्याम शरण में आ प्यारें,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे।।

जब श्याम रंग चढ़ जाएगा,
तू हर पल मौज उड़ाएगा,
तेरा मन चाहा हो जाएगा,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे,
श्री श्याम शरण में आ प्यारें,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे।।

जिसने भी चखा यह अमृत है,
मर के भी सदा वो जीवित है,
‘बिन्नू’ वो जग में पूजित है,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे,
श्री श्याम शरण में आ प्यारें,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे।।

श्री श्याम शरण में आ प्यारे,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे,
जिसे पीने को दुनिया तरसे,
श्री श्याम शरण में आ प्यारें,
यहाँ श्याम नाम अमृत बरसे।।

Singer – Shilpi Kaushik}]

Leave a Comment