Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
कहे कन्हैया,
सुन मेरी मैया,
मान ले मेरी बात,
शादी करवा दे री,
राधा रानी के साथ।।
तर्ज – सुनो ससुर जी।
दूल्हा बना दे,
सेहरा सजा दे,
अपने कन्हैया को,
दिल से दुआ दे,
बैंड बजेगा ढोल बजेगा,
जाएगी बारात,
शादी करवा दें री,
राधा रानी के साथ।।
सास बनेगी,
राज करेगी,
अपनी बहू पे मैया,
नाज़ करेगी,
और ना कोई ना लाएगी,
राधा सी सौगात,
शादी करवा दें री,
राधा रानी के साथ।।
मैं हूँ राधे का मैया,
राधा है मेरी,
पर मुझको चहिए मैया,
सहमति तेरी,
भक्तों मिलके सगुन पठा दो,
नंद बाबा के साथ,
शादी करवा दें री,
राधा रानी के साथ।।
कहे कन्हैया,
सुन मेरी मैया,
मान ले मेरी बात,
शादी करवा दे री,
राधा रानी के साथ।।
Singer – Mukesh Kumar}]