राम नाम तू जप ले रे बंदे,
बनेंगे तेरे काम,
क्यो भटके नर डगर डगर,
अंतिम सत्य है राम,
बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम।bd।
ram naam tu japle bande banenge tere kaam
राम भजन भजके देखो,
दाम नही कुछ लगता,
भवसागर से तर जायेगा,
ध्यान प्रभु का जो करता,
साँस साँस में उसकी महिमा,
रोम रोम में राम,
बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम,
क्यो भटके नर डगर डगर,
अंतिम सत्य है राम।bd।
हीरा जनम मनुज का पाकर,
जीवन भर है ठगाये,
मोह माया के झूठे जग में,
माटी मोल बिकाये,
तन मन धन अर्पित हो उसपे,
गुंजित प्रभु का नाम,
बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम,
क्यो भटके नर डगर डगर,
अंतिम सत्य है राम।bd।
राम नाम है सच्चा मोती,
मानव तू है महान,
खिलजायेगा जीवन तेरा,
अंतर मन पहचान,
ह्रदय कुँज तू अर्पण कर दे,
सबके दाता राम,
astrobabaonline Lyrics,
बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम,
क्यो भटके नर डगर डगर,
अंतिम सत्य है राम।bd।
राम नाम तू जप ले रे बंदे,
बनेंगे तेरे काम,
क्यो भटके नर डगर डगर,
अंतिम सत्य है राम,
बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम।bd।
गायक / प्रेषक – दादू चारण।
9993590589