प्रेमी की हर सांस पे बाबा लिखा है तेरा नाम भजन लिरिक्स | premi ki har saans pe baba likha hai tera naam lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

जय जय बाबा श्याम,
जय जय बाबा श्याम,
प्रेमी की हर सांस पे बाबा,
लिखा है तेरा नाम,
जय जय बाबा श्याम,
जय जय बाबा श्याम।।

तर्ज – मैं ना भूलूंगा।

मेरी इस बगिया का,
श्याम तू माली है,
मेरी हर विपदा से,
करे रखवाली है,
तेरी रहमत से ही बाबा,
ये खुशहाली है,
हर सुबह तेरे नाम से उठता,
भजु तुझे हर शाम,
जय जय बाबा श्याम,
जय जय बाबा श्याम,
प्रेमी की हर साँस पे बाबा,
लिखा है तेरा नाम,
जय जय बाबा श्याम,
जय जय बाबा श्याम।।

ये दुनिया बेगानी,
तू ही मेरा अपना है,
तेरे चरणों में रहूँ,
यही मेरा सपना है,
छोड़ के झूटे बंधन अब तो,
श्याम ही जपना है,
तुझको साथी मान लिया है,
कुछ भी हो अंजाम,
जय जय बाबा श्याम,
जय जय बाबा श्याम,
प्रेमी की हर साँस पे बाबा,
लिखा है तेरा नाम,
जय जय बाबा श्याम,
जय जय बाबा श्याम।।

जुड़ा है तुझको जो,
ये कैसा नाता है,
है बिन मांगे देता,
तू ऐसा दाता है,
चेतन जो भावो को पिरोये,
गुण तेरा गाता है,
पिछले जनम के कर्मो का कुछ,
शायद ये इनाम,
जय जय बाबा श्याम,
जय जय बाबा श्याम,
प्रेमी की हर साँस पे बाबा,
लिखा है तेरा नाम,
जय जय बाबा श्याम,
जय जय बाबा श्याम।।

जय जय बाबा श्याम,
जय जय बाबा श्याम,
प्रेमी की हर सांस पे बाबा,
लिखा है तेरा नाम,
जय जय बाबा श्याम,
जय जय बाबा श्याम।।

स्वर – चेतन जायसवाल।

https://youtu.be/aYNOcsmT5NE}]

Leave a Comment